Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हानक्राइम

जुबली पार्क रोड चेन स्नैचिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर: साकची थाना पुलिस ने जुबली पार्क रोड पर महिला से हुई चेन स्नैचिंग की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर की।

पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 की रात जेनको चौक के समीप चंदना दास नामक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली गई थी। मामले की जांच के दौरान राहुल गोप उर्फ बल्ले (30) और आमिर सरफराज (26) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से छीनी गई सोने की चेन तथा घटना में प्रयुक्त हरे रंग की मोटरसाइकिल (JH05CV6640) बरामद की गई है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, राहुल गोप के खिलाफ सीतारामडेरा, गोलमुरी और एमजीएम थाना में लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। वहीं आमिर सरफराज के खिलाफ साकची और सोनारी थाना में भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में साकची थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव, पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार चौधरी, हरि हेंब्रम, जितेन्द्र कुमार वर्मा तथा साकची थाना रिजर्व गार्ड की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!