Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurलोकल न्यूज़

Baharagoda : बहरागोड़ा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पाटपुर निवासी रवि बेहरा की मौत से सनसनी

सुबह सैर पर निकले लोगों ने देखा शव, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के पास शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब राहगीरों ने एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर झूलता हुआ देखा। मृतक की पहचान पाटपुर गांव निवासी रवि बेहरा के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों के अनुसार रवि शुक्रवार रात भोजन करने के बाद अपने घर में सोने चला गया था। रात के दौरान वह कब और किन परिस्थितियों में घर से बाहर निकला, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। सुबह टहलने निकले लोगों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : धतकीडीह तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल घाटशिला भेज दिया गया। रवि बेहरा की अचानक हुई मौत से परिवार में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस मामले को संदेहास्पद मानते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!