Jamshedpurकोल्हान

पत्थरघड़ी में श्रद्धांजलि सभा, दिवंगत मंत्री सुदित्य कुमार सोनू को नम आंखों से किया याद

जमशेदपुर: जमशेदपुर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के समीप स्थित वीर शहीद शिबू सोरेन स्मारक समिति, पत्थरघड़ी में मंगलवार को दिवंगत मंत्री सुदित्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन झामुमो प्रखंड कमेटी एवं वीर शहीद शिबू सोरेन स्मारक समिति की ओर से किया गया। इसमें झामुमो के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया।

झामुमो प्रखंड सचिव जगत मार्डी ने कहा कि सुदित्य कुमार सोनू का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से पार्टी और राज्य ने एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व को खो दिया है। उन्होंने कहा कि दिवंगत मंत्री का योगदान और उनकी स्मृतियां हमेशा कार्यकर्ताओं के बीच जीवित रहेंगी।

वहीं, झामुमो के वरिष्ठ नेता देवजीत मुखर्जी ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि सुदित्य कुमार सोनू गुरुजी और दुर्गा सोरेन के करीबी लोगों में शामिल थे। उन्होंने कहा कि वे मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और झारखंड को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

श्रद्धांजलि सभा में जगत मार्डी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, देवजीत मुखर्जी, मनोज नहा, पप्पू उपाध्याय, मुखिया मायावती टुडू समेत कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत मंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी स्मृतियों को नमन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!