Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
घठना दुर्घटनाझारखंडसरायकेला

सरायकेला-खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड के रांझड़-कांकी चेक डैम में नहाने के दौरान 26 वर्षीय युवक तेज बहाव में बहाने के 18 घंटे बाद झाड़ियों में मिला प्रद्युम का शव

रिपोर्ट: रविकांत गोप | लोकेशन: सरायकेला/राजनगर

सरायकेला/राजनगर:- रांझड़-छोटाकांकी स्थित पुराने डैम में नहाने के दौरान मंगलवार को तेज पानी के बहाव में बहकर लापता हुए प्रद्युम कुंभकार का शव बुधवार सुबह करीब 8 बजे बरामद कर लिया गया। करीब 18 घंटे तक चले तलाश अभियान के बाद शव डैम के ऊपर झाड़ियों में फंसा मिला। शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, प्रद्युम कुंभकार स्कूली बच्चों को वाहन से पहुंचाने के बाद डैम में नहाने के लिए गया था। उस समय उसके साथ दो अन्य लोग भी मौजूद थे। नहाने के दौरान अचानक तेज पानी के बहाव में प्रद्युम बह गया। उसके साथ मौजूद दोनों लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन प्रद्युम तेज बहाव में लापता हो गया।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने युवक की तलाश के लिए रातभर अभियान चलाया। लगातार खोजबीन के बाद बुधवार सुबह करीब 8 बजे प्रद्युम का शव डैम के ऊपर झाड़ियों में फंसा हुआ मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया।

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने प्रशासन से आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मिलने वाली मुआवजा राशि जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!