सदर अस्पताल में जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण, जिप उपाध्यक्ष ने की मां एनजीओ के सेवा कार्य की सराहना

जमशेदपुर। खासमहल स्थित सदर अस्पताल में मां एनजीओ संस्था, सोपोडेरा की ओर से सामाजिक दायित्व के तहत प्रत्येक शनिवार जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों के बीच भोजन का वितरण किया जाता है। शनिवार को जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा भी इस सेवा कार्य में शामिल हुए और जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरित किया।

इस अवसर पर पंकज सिन्हा ने मां एनजीओ के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि संस्था पिछले करीब छह वर्षों से सदर अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों और उनके अटेंडरों को भोजन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अस्पताल में इलाज के दौरान भोजन की व्यवस्था करना कई बार चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में संस्था की पहल मानव सेवा का सराहनीय उदाहरण है।
उन्होंने एनजीओ के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। संस्था इसी तरह सामाजिक दायित्व निभाते हुए जरूरतमंदों की सेवा जारी रखे और अपने सेवा कार्यों का विस्तार करे।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष विमल पाल, उपाध्यक्ष अविनाश उपाध्याय, रीता शर्मा, पूनम शर्मा, पुष्पा देवी, अंजली देवी, सीमा कुलुंडिया, बेबी देवी, राजू पांडे, अश्वनी प्रताप सिंह, राजा पांडे, रूबी सिंह, महेंद्र प्रसाद, प्रियंका पांडे, रेनू पांडे, गौरी, गणपत, प्रियंका शर्मा और खुशी समेत कई लोग मौजूद रहे।




