कालिकापुर में बूगी-बूगी नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, बाघराय मार्डी ने किया उद्घाटन

जादूगोड़ा: पोटका प्रखंड क्षेत्र के कालिकापुर में मां मनसा पूजा के अवसर पर शिव शक्ति युवा कमिटी माझी पाड़ा की ओर से बूगी-बूगी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने फीता काटकर किया।
प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर कमिटी की ओर से सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने मां मनसा की पूजा-अर्चना कर कालिकापुर और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी परंपराएं और आस्था हमारी पहचान हैं, जिन्हें संरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कालिकापुर मुखिया बाघराय सोरेन, सोहन भक्त, रथींन भक्त, डॉ. बैद्यनाथ भक्त, दिलीप भक्त, निमाई भक्त, शक्तिपदो भक्त, निरोध भक्त, विश्वास भक्त समेत अन्य ग्रामीणों का अहम योगदान रहा।




