कोल्हानचाईबासा

मुर्गा महादेव पदयात्रा में कांवरियों के लिए लगेगा 49वां निःशुल्क सेवा शिविर

चाईबासा: रुंगटा मैरिज हाउस, चाईबासा में बुधवार को श्री बोल बम सेवा समिति की प्रेस वार्ता अध्यक्ष मोहन रुंगटा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। प्रेस प्रभारी रमेश खिरवाल उर्फ लड्डू ने बताया कि वर्ष 1978 में स्थापित समिति की ओर से इस वर्ष मुर्गा महादेव पदयात्रा में शामिल कांवरियों के लिए 49वां निःशुल्क विशाल कांवरिया सेवा शिविर लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 9 अगस्त को ठाकुरबाड़ी श्याम मंदिर, चाईबासा में सुबह 10 बजे से रुद्राभिषेक और दोपहर 1 बजे प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

21 से 23 अगस्त तक होने वाली मुर्गा महादेव पदयात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर कांवरियों के लिए भोजन, जलपान, पेयजल, चिकित्सा और विश्राम की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी। 21 अगस्त की रात झींकपानी में सेवा शिविर लगेगा। 22 अगस्त को दोपहर हाटगम्हरिया और रात में जगन्नाथपुर में शिविर लगाया जाएगा। कोटगढ़ में भी 22 अगस्त की रात से सेवा जारी रहेगी।

23 अगस्त की रात कोटगढ़ में डाक सेवा के साथ भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। समिति ने बताया कि इस बार रविवार को निकलने वाले डाक बम हाटगम्हरिया मार्ग से जाएंगे। इसकी सूचना संबंधित थानों और जिला प्रशासन को दी जा चुकी है।

समिति ने सेवा शिविर लगाने वाली संस्थाओं और आम लोगों से इसी मार्ग पर अपनी सेवा व्यवस्था करने की अपील की है। साथ ही जिला प्रशासन से रविवार से सोमवार शाम तक उक्त मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रखने का आग्रह किया गया है, ताकि डाक बम और लौटने वाले कांवरियों को परेशानी न हो।

प्रेस वार्ता में समिति के निर्वतमान अध्यक्ष रमेश चौमाल, उपाध्यक्ष अशोक विजयवर्गीय व सोनू शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय बजाज, सचिव संजय गर्ग, सह सचिव धिरज अग्रवाल व गोपाल शाह तथा कार्यक्रम संयोजक शिव बजाज सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!