Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानचाईबासा

रानी सती मंदिर चोरी का खुलासा, 11,730 रुपये और दानपेटी बरामद; आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा:प्रकाश गुप्ता:आमला टोली स्थित रानी सती मंदिर में हुई चोरी का सदर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में 20 वर्षीय सोमा अंगारिया उर्फ राहुल अंगारिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर मंदिर से चोरी की गई दानपेटी और उसमें रखे 11,730 रुपये बरामद किए गए हैं।

रविवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ बहामन टूटी ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को मंदिर में चोरी को लेकर सदर थाना कांड संख्या 77/2026 दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान सोमा अंगारिया उर्फ राहुल अंगारिया की पहचान हुई। आरोप है कि उसने रात में लोहे के सब्बल से मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी सहित करीब 10 से 15 हजार रुपये चोरी किए थे।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ बहामन टूटी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी और मानवीय पहलुओं से जांच करते हुए 15 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर दानपेटी और 11,730 रुपये बरामद किए गए। इसके अलावा लोहे का सब्बल और काला OPPO A5 Pro मोबाइल भी जब्त किया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मनोहरपुर, चक्रधरपुर, गोईलकेरा और सदर थाना क्षेत्रों में चोरी से संबंधित सात मामले पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

छापामारी दल में पु.नि. सह थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी, पु.अ.नि. सैनिक सामड, पु.अ.नि. अभय कुमार, स.अ.नि. धमेन्द्र सिंह तथा आरक्षी 1391 सोमराय मुर्मु शामिल थे।

पुलिस ने बरामद रकम का विवरण भी जारी किया है। इसमें 500 रुपये के छह नोट, 100 रुपये के 29 नोट, 50 रुपये के 43 नोट, 20 रुपये के 53 नोट, 10 रुपये के 160 नोट तथा 10 और 5 रुपये के सिक्के शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!