Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंडसरायकेला

राजनगर के कुनाबेड़ा में शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि, 39वीं पुण्यतिथि पर गूंजे ‘जय झारखंड’ के नारे

राजनगर: शहीद निर्मल महतो की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को राजनगर प्रखंड के कुनाबेड़ा चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) राजनगर प्रखंड कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम ने की। इस दौरान पार्टी नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत झामुमो कार्यकर्ताओं की पैदल यात्रा से हुई। हाथों में पार्टी के झंडे लेकर कार्यकर्ता ‘जय झारखंड’ और ‘शहीद निर्मल महतो अमर रहें’ के नारे लगाते हुए कुनाबेड़ा चौक पहुंचे। नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

झारखंड आंदोलन में योगदान को किया याद

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने शहीद निर्मल महतो के संघर्ष, बलिदान और झारखंड आंदोलन में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लिया।

झामुमो नेता कालीपद सोरेन ने कहा कि शहीद निर्मल महतो झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेताओं में रहे और उन्होंने झारखंड के लोगों के हक-अधिकार के लिए संघर्ष किया। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके बताए मार्ग पर चलकर झारखंड को विकसित और मजबूत बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और लोगों को उनके अधिकार दिलाने के लिए कार्य कर रही है।

शहीद निर्मल महतो को पद्मभूषण देने की मांग

कार्यक्रम के दौरान झामुमो नेताओं ने केंद्र सरकार से शहीद निर्मल महतो को पद्मभूषण सम्मान देने की मांग उठाई। नेताओं का कहना था कि झारखंड आंदोलन और राज्य निर्माण में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें देश के इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य विशु हेम्ब्रम, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गालाल मुर्मू, दिलीप महतो, सुबोल महतो, छुटू महतो, भक्तु मार्डी, सिंह सरदार, सुधीर मुर्मू, मुबारक हुसैन, सूरज सोरेन, राजाराम सरदार समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान कुनाबेड़ा चौक शहीद निर्मल महतो के नारों से गूंजता रहा। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों और संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!