Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

15 अगस्त तक 55 बूथ सशक्त करने का लक्ष्य, भाजपा चाईबासा नगर ने बनाई रणनीति

चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी चाईबासा नगर इकाई की बैठक गुरुवार को बड़ा नीमडीह में नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मंडल प्रभारी राजश्री बानरा और पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और बूथ सशक्तिकरण अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। मंडल प्रभारी राजश्री बानरा ने बताया कि संत शिरोमणि महाराज रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली से आए पवित्र कलश के स्वागत में वंदन अभियान चलाया जाएगा। कलश यात्रा की शुरुआत मोचीसाई स्थित संत शिरोमणि मंदिर से होगी।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त तक चाईबासा नगर के सभी 55 बूथों को सशक्त बनाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न शक्ति केंद्रों के प्रभारियों की नियुक्ति की गई। साथ ही 8, 9 और 10 अगस्त को सभी शक्ति केंद्रों में बैठक आयोजित कर संगठन के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाने और अभियान को गति देने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान विभिन्न शक्ति केंद्रों के लिए नितिन विश्वकर्मा, पंकज टोप्पो, दीपक पोद्दार, नीरज गुप्ता, रोहित दास, राकेश पोद्दार, रितेश कुमार पिंटू, देवानंद कुमार, विप्लव सिंह, भास्कर विश्वास, अनूप प्रसाद, सौरभ प्रसाद, जयकिशन यादव, रीना कर, जगदीश निषाद, सूरज सिंह, दिलीप साव, संजय राम तुरी, शिबू दत्ता, सुशील साव, अजय झा, रमेश खिरवाल, दीनू पटनायक, हेमंती विश्वकर्मा, अंगद साव और उज्जवल रक्षित को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में पूर्व जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो, जिला मंत्री रूपा दास, डोली कर, पंकज खिरवाल, जगदीश दास, मृदुल निषाद, सुप्रिया दास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!