Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpur

चेन छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, तीन अपराधी गिरफ्तार

जमशेदपुर: ओलडीह ओपी क्षेत्र में वृद्ध महिला से हुई चेन छिनतई मामले का जमशेदपुर पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटी गई सोने की चेन, एक देशी लोडेड पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, 40 हजार रुपये नकद, चार एंड्रॉयड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल और एक डोंगल बरामद किया गया।

सिटी एसपी ललित मीणा ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 1 अगस्त को शंकोसाई रोड नंबर-1 में मॉर्निंग वॉक पर निकली वृद्ध महिला के गले से सोने की चेन झपट ली गई थी। शिकायत के बाद गठित विशेष टीम ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी बादल कुमार मोहंती उर्फ बादल की पहचान की।

3 अगस्त की रात वसुंधरा एस्टेट के समीप स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के एक जर्जर क्वार्टर में छापेमारी कर बादल कुमार मोहंती, हरप्रीत सिंह उर्फ रितिक और राजा बनर्जी उर्फ बड़ा चेला को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने चेन छिनतई की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि लूटी गई चेन बिष्टुपुर की एक सुनार दुकान में बेच दी थी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वे एनएच-33 पर हथियार के बल पर लूटपाट की नई वारदात की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!