Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

चाईबासा में बैग छिनतई कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी व लूटा गया सामान बरामद

चाईबासा सदर थाना क्षेत्र में हुई बैग छिनतई की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 2 अगस्त 2026 को बड़ी बाजार हिंद चौक कुम्हार टोली निवासी रितू टोप्पो से स्कूटी सवार दो बदमाशों ने बैग छीन लिया था। बैग में मोबाइल फोन, नकद रुपये और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए 3 अगस्त को जितेन्द्र कच्छप उर्फ बच्चा उरांव और पुरुषोत्तम हॉसदा उर्फ डाकुवा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी, 500 रुपये नकद, रेडमी नोट-8 मोबाइल फोन, लेडीज बैग, पर्स, पावर चश्मा और अन्य सामान बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छापेमारी टीम में सदर थाना प्रभारी हीरालाल महतो सहित कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अपराध की सूचना तुरंत नजदीकी थाना, डायल 112 या पुलिस कंट्रोल के मोबाइल नंबर 9508243546 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!