Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Gua : सावन की पहली सोमवारी पर गुवा के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

भोर से ही जलाभिषेक के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें

गुवा : सावन माह की पहली सोमवारी पर गुवा के तीनों प्रमुख शिवालयों में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सोमवार तड़के से ही गुवा बाजार स्थित कुसुम घाट के समीप शिवालय, गुवा रेलवे कॉलोनी स्थित शिवालय तथा योग नगर स्थित शिवालय में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब 4 बजे से ही महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध होकर मंदिर पहुंचने लगे। भक्त अपने साथ गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्रियां लेकर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें : Gua : राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस को लेकर गुवा पान तांती समाज सक्रिय, प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रम का शुभारंभ

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद, श्रद्धालुओं में बांटा गया खिचड़ी भोग

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए गुवा प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। तीनों शिवालयों में पुलिस बल की तैनाती की गई, जिससे जलाभिषेक और पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। वहीं योग नगर स्थित शिवालय में मंदिर कमेटी की ओर से दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई। पूरे दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा। शिवभक्तों की लगातार आवाजाही से तीनों शिवालयों का माहौल देर शाम तक भक्तिरस में डूबा रहा और सावन की पहली सोमवारी को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!