Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, 5 अगस्त से शुरू होने वाले दावा एवं आपत्ति चरण की दी जानकारी

चाईबासा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने शनिवार को चाईबासा सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम, सीलिंग, अभिलेखों के संधारण एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं पारदर्शिता एवं सतर्कता के साथ बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, सुरक्षित और विश्वसनीय चुनाव कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 5 अगस्त 2026 से शुरू होने वाले दावा एवं आपत्ति चरण की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी। उन्होंने बताया कि प्रारूप निर्वाचक नामावली प्रकाशित होने के बाद पात्र मतदाता अपने नाम के समावेशन, संशोधन अथवा विलोपन से संबंधित दावा एवं आपत्तियां निर्धारित अवधि में दर्ज करा सकेंगे।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अभियान में सक्रिय सहयोग करने और अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को जागरूक करने की अपील की, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है।

इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग, कांग्रेस के त्रिशानु राय, भाजपा के रंजन प्रसाद, झामुमो के इकबाल अहमद सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!