Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpur

निजी खर्च से झरना मिश्रा ने कराई पानी टंकी पंप हाउस परिसर की सफाई, स्थानीय लोगों ने की सराहना

जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित पानी टंकी पंप हाउस परिसर में फैली गंदगी और झाड़-झंखाड़ की सफाई पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा ने अपने निजी खर्च से शुरू कराई। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण परिसर में झाड़ियां उग आई थीं, जिससे सांप, बिच्छू समेत जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ गया था।

सफाई अभियान में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य उमेश पांडे, कुमार विशाल और पंप हाउस ऑपरेटर राम सिंह ने भी सहयोग किया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण कर्मचारियों और आसपास के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

इसके बाद झरना मिश्रा ने स्वयं पहल करते हुए अपने निजी खर्च पर मजदूर लगाकर सफाई अभियान शुरू कराया। अभियान के तहत झाड़-झंखाड़, छोटे-बड़े पेड़ों और कचरे को हटाकर परिसर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा रहा है।

सफाई कार्य शुरू होने के बाद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने झरना मिश्रा की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जाएगी, जिससे पंप हाउस परिसर स्वच्छ और व्यवस्थित बना रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!