Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
देश

प्रेम संबंध के शक में महिला की हत्या, शव कार में रखकर 350 किमी दूर ले गया आरोपी, गिरफ्तार

मुंबई : महाराष्ट्र में एक व्यक्ति ने अपनी महिला साथी पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने के शक में कथित तौर पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को कार में कोल्हापुर से ठाणे ले गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कोल्हापुर जिले के शिरगांव निवासी 40 वर्षीय प्रकाश आनंदा पाटिल के रूप में पहचान किए गए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नरपोली पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विजय कदबाने ने पीटीआई-को बताया कि आरोपी का कोल्हापुर जिले के शिरगांव की रहने वाली 40 वर्षीय विधवा सुरेखा शिवाजीने आरे के साथ प्रेम संबंध था। उसे शक था कि सुरेखा का किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी संबंध है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने रविवार सुबह करीब 11 बजे शिरगांव स्थित अपने खेत पर कथित तौर पर महिला का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

अधिकारी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को कपड़े में लपेटकर कार में रखा और रातभर वाहन चलाकर उसे कोल्हापुर से 350 किलोमीटर से अधिक दूर ठाणे जिले के भिवंडी स्थित कासेली ले गया। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह भिवंडी के एक स्थानीय व्यक्ति से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन का पता लगाया और पाटिल को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने कहा, हमने आरोपी को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसके बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और कार्रवाई के लिए मामला संबंधित क्षेत्राधिकार वाले पुलिस थाने को स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी शव को ठिकाने लगाने की क्या योजना बना रहा था, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।

इसे भी पढ़ें : Guru Purnima: स्नान से लेकर संकल्प तक, जानें गुरु पूजन की विधि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!