Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंडस्वास्थ्य एवं चिकित्सा

चाईबासा: स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने गुणवत्तापूर्ण सेवा पर दिया जोर, डेंगू-चिकनगुनिया जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में कोल्हान विश्वविद्यालय सभागार में बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता (पुरुष), सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) एवं स्टाफ नर्सों की जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, संचारी रोग नियंत्रण तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि जिले के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से टीम भावना के साथ कार्य करने, नियमित क्षेत्र भ्रमण, जनजागरूकता अभियान चलाने और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक के बाद उपायुक्त ने डेंगू एवं चिकनगुनिया जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया और जलजनित रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करेगा। कार्यक्रम के अंत में मलेरिया उन्मूलन एवं बचाव को लेकर सभी अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को शपथ भी दिलाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!