Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

25 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा करें मतदाता, विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की उपायुक्त ने की समीक्षा

चाईबासा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन मतदाताओं ने अभी तक अपना गणना प्रपत्र संबंधित बीएलओ के पास जमा नहीं कराया है, वे 25 जुलाई तक हर हाल में प्रपत्र जमा करें, ताकि पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा हो सके। उन्होंने आम नागरिकों से भी अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की।

बैठक में अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं दोहरे नाम वाले मतदाताओं के मामलों का पुनः सत्यापन कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, जिससे मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन बनाया जा सके।

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को अगले दिन तक गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटलीकरण पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही सभी अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण, दैनिक समीक्षा और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से पूरा हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!