Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

Jamshedpur : परसुडीह में बढ़ते अपराध के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

अवैध शराब, नशे के कारोबार और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग

  • क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की मांग को लेकर भाजपा सक्रिय

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक और असामाजिक गतिविधियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के परसुडीह मंडल ने रविवार को थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की। मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने थाना पहुंचकर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताई। ज्ञापन में कहा गया कि परसुडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अवैध महुआ शराब की बिक्री, गांजा, अफीम और ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थों का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। इसके अलावा चोरी, छिनतई, अड्डेबाजी और अन्य आपराधिक घटनाओं की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : करंट लगने से मृत मजदूर के परिजनों को मिला 10 लाख रुपये का मुआवजा

नशे के कारोबारियों पर विशेष अभियान चलाने की मांग

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही चोरी, छिनतई और अड्डेबाजी में शामिल असामाजिक तत्वों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए। भाजपा नेताओं ने कहा कि क्षेत्र के कई हिस्सों में अपराधियों और नशा कारोबारियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इन गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस से अपराध नियंत्रण के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो की जनता पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस का विरोध, सरयू राय का पुतला फूंका

संवेदनशील क्षेत्रों में दिन-रात पुलिस गश्ती बढ़ाने पर जोर

भाजपा नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से संवेदनशील इलाकों और प्रमुख चौक-चौराहों पर दिन एवं रात्रि में नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग भी की। उनका कहना था कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि परसुडीह थाना पुलिस जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा, राम सिंह मुंडा, अवधेश सिंह, कुसुम पूर्ति, विजय विश्वकर्मा, माला मुंडा, नीलू मछुआ, आलोक भास्कर, रामप्रसाद जायसवाल, गिरजा दुबे, पी.के. करवा, अशोक सिंहा, अजय सिंह, राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!