Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

Jamshedpur : करंट लगने से मृत मजदूर के परिजनों को मिला 10 लाख रुपये का मुआवजा

मेयर सुधा गुप्ता की पहल पर प्रशासन, एजेंसी और परिजनों के बीच बनी सहमति

  • निर्माण कार्यों में लापरवाही रोकने के लिए सख्त निगरानी की मांग

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र में जयपाल कॉलोनी से बालीगुमा टंकी तक पेयजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान करंट लगने से मजदूर चेतन यादव की हुई दुखद मृत्यु के बाद उनके परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया गया। मृतक चेतन यादव गिरिडीह जिले के पेशम गांव के निवासी थे। घटना के बाद मेयर सुधा गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुए पीएचडी विभाग के संबंधित अधिकारियों और कार्य कर रही एजेंसी के प्रतिनिधियों से वार्ता की तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। देर रात मृतक के परिजन जमशेदपुर पहुंचे, जिसके बाद मुआवजा को लेकर बातचीत का दौर शुरू हुआ। प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और एजेंसी के बीच समन्वय स्थापित कर समाधान निकालने का प्रयास किया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो की जनता पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस का विरोध, सरयू राय का पुतला फूंका

सुरक्षा मानकों के पालन पर मेयर ने दिया विशेष जोर

गिरिडीह से आए जनप्रतिनिधियों, मृतक के परिजनों और प्रशासनिक अधिकारियों के संयुक्त प्रयास से ठेकेदार की ओर से 10 लाख रुपये की मुआवजा राशि उपलब्ध कराई गई। मेयर सुधा गुप्ता ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी परिवार के लिए अपने प्रियजन को खोने की क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन कठिन समय में आर्थिक सहायता परिवार को कुछ राहत अवश्य प्रदान कर सकती है। उन्होंने निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संबंधित एजेंसियों को पूरी सतर्कता बरतनी होगी। मुआवजा राशि प्राप्त करने के बाद मृतक के परिजन अपने पैतृक गांव गिरिडीह के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!