Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
अंतरराष्ट्रीय

Vietnam : वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, 21 लोगों को बचाया गया

फू क्वोक द्वीप के पास हुआ भीषण हादसा, भारतीय दूतावास ने जारी की पर्यटकों की सूची

  • वियतनाम प्रशासन और भारतीय एजेंसियां लगातार संपर्क में

वियतनाम : वियतनाम से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शनिवार को फू क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी एक नाव समुद्र में पलट गई। इस दुर्घटना में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए और व्यापक स्तर पर बचाव अभियान चलाया। भारतीय दूतावास ने भी घटना पर नजर बनाए रखी है तथा स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। प्रभावित पर्यटकों और उनके परिजनों की सहायता के लिए हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर स्थापित किए गए हैं। इस हादसे ने भारत और वियतनाम दोनों देशों में चिंता और शोक का माहौल पैदा कर दिया है।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : सितंबर में होगी पश्चिमी सिंहभूम टी-20 लीग, जिला क्रिकेट संघ की बैठक में लगी मुहर

दूतावास ने जारी की यात्रियों की सूची, राहत कार्य जारी

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, नाव पर कुल 36 लोग सवार थे, जिनमें 32 भारतीय पर्यटक, तीन क्रू सदस्य और एक अटेंडेंट शामिल थे। हादसे के बाद भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट जारी कर घटना की पुष्टि की और पर्यटकों की सूची सार्वजनिक की। सूची में बालासुब्रमणि पलानीसामी, सेल्वम पिचियाह, सेंथिल कुमार जयवेल, शिवकुमार मुथुकुमारासामी, निर्मल कुमार सेतुरामन, मुरुगा प्रभु अरुमुगम, रुबन सेल्वा नाथन जैकब येसुपाथम, श्रीधर धर्मराजन, विग्नेश्वर राधाकृष्णन गोपाल, रामासुब्बु अन्नावी सहित कुल 32 भारतीयों के नाम शामिल हैं। स्थानीय प्रशासन मृतकों और लापता लोगों की पहचान तथा उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाने में जुटा हुआ है। बचाए गए लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा ने गौशाला परिसर में चलाया पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुखद है और इससे पूरे देश को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों के सफल संचालन की उम्मीद जताई। भारतीय दूतावास लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है और वियतनाम प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर प्रभावित भारतीय नागरिकों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!