Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानक्राइम

Chaibasa : चक्रधरपुर में ब्राउन शुगर तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़, पांच तस्कर गिरफ्तार

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में एक बड़े ब्राउन शुगर तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 8 जुलाई को दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 75 पुड़िया ब्राउन शुगर, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में गांजा, ब्राउन शुगर एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी के निर्देशन में थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

*पहले मामले में तीन गिरफ्तार*

पहली कार्रवाई चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 76/26 के तहत पुराना बस्ती में की गई। छापेमारी के दौरान भागने का प्रयास कर रहे शेखर सुमन साहु और शुभम वर्मण को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में शेखर सुमन साहु के पास से करीब 11.1 ग्राम (40 पुड़िया) तथा शुभम वर्मण के पास से करीब 2 ग्राम (10 पुड़िया) ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके अलावा एक मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त TVS Radeon (JH06N-4747) मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

इसी मामले में ब्राउन शुगर खरीदने पहुंचे आशीफ शेख उर्फ बंगला को भी गिरफ्तार किया गया।

*दूसरे मामले में दो और तस्कर दबोचे गए*

दूसरी कार्रवाई चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 77/26 के तहत पोर्टरखोली में की गई। यहां से अभिषेक प्रामाणिक उर्फ अण्डा और मुकेश राम रवि उर्फ बम्बा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभिषेक प्रामाणिक के पास से करीब 3.5 ग्राम (24 पुड़िया) तथा मुकेश राम रवि के पास से 0.15 ग्राम (1 पुड़िया) ब्राउन शुगर और मोबाइल फोन बरामद किए गए।

संगठित सिंडिकेट चलाने की बात स्वीकार

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आपस में जुड़े हुए हैं और चक्रधरपुर में संगठित तरीके से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का अवैध कारोबार संचालित करते थे। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

शेखर सुमन साहु, निवासी पुराना बस्ती, ब्राह्मण टोला, चक्रधरपुर।

शुभम वर्मण, निवासी काली मंदिर रोड, वार्ड संख्या-04, चक्रधरपुर।

आशीफ शेख उर्फ बंगला, निवासी बंगलाटांड, चक्रधरपुर।

अभिषेक प्रामाणिक उर्फ अण्डा, निवासी कुम्हारटोली, वार्ड संख्या-04, चक्रधरपुर।

मुकेश राम रवि उर्फ बम्बा, निवासी पोर्टरखोली, शिव मंदिर, चक्रधरपुर।

*बरामद सामग्री*

पुलिस ने कुल 75 पुड़िया (करीब 16.75 ग्राम) ब्राउन शुगर, एक TVS Radeon मोटरसाइकिल (JH06N-4747) तथा चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

छापेमारी दल में डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी, अवधेश कुमार, आकाश कुमार, रंजीत उरांव, राजकिशोर तिवारी, बिरबल चौबे, दिलीप कुमार, अजीत कुमार महतो, बागुन गुन्दुवा, सुधीर कुमार प्रधान और ऐरिक डुंगडुंग शामिल थे।

पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने आम लोगों से मादक पदार्थों की तस्करी या अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना निकटतम थाना, डायल-112 अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9931422251 पर देने की अपील की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : मलेरिया मुक्त पश्चिमी सिंहभूम के लिए उपायुक्त की सख्ती, घर-घर जांच अभियान में शत-प्रतिशत कवरेज का निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!