Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Baharagoda : बहरागोड़ा में ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने बांटे सर्टिफिकेट

एक दिवसीय शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, 100 से अधिक लाभार्थियों को मिला लर्नर लाइसेंस प्रमाणपत्र

  • हेमंत सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प : समीर मोहंती

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय में पूर्वी सिंहभूम जिला परिवहन शाखा के तत्वावधान में बुधवार को एक दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन विधायक समीर मोहंती, जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) दिलीप कुमार तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) केशव भारती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कैंप में लाइसेंस बनवाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। इस दौरान विधायक समीर मोहंती ने 100 से अधिक लाभार्थियों के बीच लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस सर्टिफिकेट का वितरण किया। शिविर में लोगों को लाइसेंस संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी गई, जिससे ग्रामीणों को काफी सुविधा मिली।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में भड़का छात्र आक्रोश, निकला भव्य मशाल जुलूस

जनता की सुविधा और सड़क सुरक्षा पर दिया गया जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक समीर मोहंती ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों और आम लोगों तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के कैंप की आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने विधानसभा में इसकी मांग उठाई थी। वहीं DTO दिलीप कुमार ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले ‘नेक नागरिकों’ को सरकार सम्मानित और पुरस्कृत करेगी। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की। कार्यक्रम में बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि विशाल बारिक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!