Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा

Chaibasa : सदर अस्पताल चाईबासा में तीन जटिल ऑपरेशन सफल, मरीजों की स्थिति सामान्य

चाईबासा: सदर अस्पताल चाईबासा में बुधवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने तीन जटिल शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) सफलतापूर्वक संपन्न की। अस्पताल में उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सीय सेवाओं और आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

शल्य चिकित्सा विभाग की ओर से एक अम्बिलिकल हर्निया, एक इंग्वाइनल हर्निया तथा एक पायोसील से पीड़ित कुल तीन मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया।

ऑपरेशन का नेतृत्व डॉ. पी. पिंगुआ, डॉ. पी. के. माझी और डॉ. ए. लागुरी ने अपनी टीम के साथ किया। वहीं एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी डॉ. अमित ने निभाई। ऑपरेशन के दौरान एमओडी, ऑपरेशन थिएटर की नर्सिंग टीम और तकनीकी कर्मियों ने भी समन्वित सहयोग दिया।

सफल ऑपरेशन के बाद तीनों मरीजों की स्थिति सामान्य और संतोषजनक बताई गई है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार और देखभाल जारी है।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सदर अस्पताल चाईबासा में अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में आधुनिक सुविधाओं के साथ विभिन्न प्रकार की शल्य चिकित्सा सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। लोगों से अपील की गई है कि हर्निया, पायोसील सहित अन्य शल्य रोगों के उपचार के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : विश्व आदिवासी दिवस पर चाईबासा में जुटेंगे 25 हजार से अधिक लोग, 50 से अधिक संगठन देंगे एकता और संस्कृति का संदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!