Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
POTKAकोल्हान

Potka : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा पोटका मंडल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

हल्दीपोखर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने उनके राष्ट्रवादी विचारों को किया याद

पोटका : पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पोटका मंडल की ओर से जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता Syama Prasad Mukherjee की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें देश की एकता और अखंडता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम का माहौल राष्ट्रभक्ति और सम्मान की भावना से ओतप्रोत रहा तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा भाजपा मंडल की आत्मनिर्भर मासिक बैठक संपन्न, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि

देश की एकता और अखंडता के लिए डॉ. मुखर्जी के योगदान को किया गया याद

सभा को संबोधित करते हुए पोटका मंडल प्रभारी मनोज कुमार सरदार ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि “एक निशान, एक विधान और एक प्रधान” का उनका संकल्प आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रहित में कार्य कर रही है। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज, मंडल अध्यक्ष सनत सी, दुलाल मुखर्जी, बापी दे, दिनेश कर, रहित गुप्ता, रंजन गोप सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!