Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

Jamshedpur : स्व. केके सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान शिविर, 254 यूनिट रक्त संग्रहित

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायकों व गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति

जमशेदपुर : जमशेदपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं रेड क्रॉस के पेट्रन स्वर्गीय के. के. सिंह की जयंती के अवसर पर रेड क्रॉस भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 254 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन के. के. एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट एवं रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से किया गया। उद्घाटन समारोह में सांसद Vidyut Varan Mahato ने कहा कि स्व. के. के. सिंह का जीवन सदैव समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि उनके परिवार द्वारा उनकी स्मृति में रक्तदान जैसे जनहितकारी कार्यक्रम का आयोजन उनके संस्कारों और सेवा भावना का प्रतीक है। सांसद ने रक्तदाताओं को पुष्पगुच्छ देकर उनका उत्साहवर्धन किया और रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : चाईबासा कांग्रेस भवन में पी. वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

वक्ताओं ने याद किए स्व. के. के. सिंह के सेवा और समर्पण के कार्य

कार्यक्रम में जुगसलाई विधायक Mangal Kalindi ने कहा कि स्व. के. के. सिंह अपने जीवनकाल में सेवा और सहयोग की मिसाल रहे। आज भी उनके आवास पर लोग उसी विश्वास के साथ पहुंचते हैं, जैसे किसी जनप्रतिनिधि के पास अपनी समस्या लेकर जाते हैं। वहीं ईचागढ़ विधायक Savita Mahato ने कहा कि स्व. सिंह का व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनका योगदान उन्हें लोगों के दिलों में अमर बनाता है। मानगो की मेयर Sudha Gupta ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके समाजसेवी कार्यों को प्रेरणादायक बताया। पूर्व मंत्री Banna Gupta ने अपने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि स्व. के. के. सिंह में लोगों को पहचानने और हर परिस्थिति में सहायता करने की अद्भुत क्षमता थी। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी ए. के. श्रीवास्तव, अरुण बांकरेवाल एवं शिवशंकर सिंह ने भी उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : चाईबासा में बाबूलाल मरांडी का राज्य सरकार पर हमला, डीएमएफटी फंड और विकास कार्यों पर उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह

शिविर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Raghubar Das ने भी पहुंचकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और इस प्रकार के आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर के. के. एजुकेशनल फाउंडेशन की संरक्षक श्रीमती उर्मिला सिंह, चेयरमैन विकास सिंह और डायरेक्टर रश्मि सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश राय, बृजभूषण सिंह, उदित अग्रवाल, सत्येन्द्र कुमार, जिला पार्षद कविता परमार, वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह सहित अनेक सामाजिक, शैक्षणिक एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्व. के. के. सिंह के समाजसेवा के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें :

युवाओं ने संभाली व्यवस्था, सफल आयोजन पर जताया आभार

रक्तदान शिविर के सफल संचालन में स्व. के. के. सिंह के पौत्र आर्य वत्स ने अपने साथियों के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके साथ आशीष कश्यप, हर्षित शर्मा, अक्षत कुमार, मोहित कुमार, अग्रिमा वत्स और अक्षिता शाही ने शिविर की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने में रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं का सहयोग किया। जमशेदपुर ब्लड सेंटर की टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य संपन्न किया। दिनभर चले इस शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, समाजसेवियों और आम नागरिकों ने भाग लेकर रक्तदान किया। कार्यक्रम के अंत में रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह तथा के. के. एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के चेयरमैन विकास सिंह ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्व. के. के. सिंह के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!