Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Chaibasa : बागुन सुम्बरुई की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, संघर्षमय जीवन को किया याद

झारखंड आंदोलन और आदिवासी अधिकारों के लिए उनके योगदान को बताया प्रेरणास्रोत

  • कांग्रेस भवन में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम

चाईबासा : चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन में सोमवार को झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय बागुन सुम्बरुई की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्षमय जीवन और जनसेवा के कार्यों को याद किया। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि बागुन सुम्बरुई केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं थे, बल्कि झारखंडी अस्मिता, आदिवासी स्वाभिमान और सामाजिक न्याय की बुलंद आवाज थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। उनके संघर्षों ने झारखंड आंदोलन को नई दिशा और व्यापक जनसमर्थन प्रदान किया।

इसे भी पढ़ें : Rajnagar : स्कूली बच्चों की लेखन प्रतिभा निखारने के लिए परिषद का अभियान तेज, राजनगर में किया गया संपर्क

जनसंघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे बागुन सुम्बरुई

त्रिशानु राय ने कहा कि स्वर्गीय बागुन सुम्बरुई किसानों, मजदूरों, वंचितों और शोषितों की आवाज बनकर जीवनभर संघर्ष करते रहे। संसद से लेकर सड़क तक उन्होंने झारखंड और विशेष रूप से कोल्हान क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाया। आदिवासी समाज को राजनीतिक, सामाजिक और संवैधानिक अधिकार दिलाने में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही है। उन्होंने कहा कि बागुन सुम्बरुई का सादा जीवन, स्पष्ट सोच और जनता के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। कार्यक्रम में सोशल मीडिया जिला चेयरमैन रवि कच्छप, विक्रमादित्य सुंडी, अजय कुमार, बिक्रम बिरुली, मो. ईस्लाम, बिजय जारिका, शिव दास, सुरज नायक, सुशील दास समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!