Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Baharagoda : नशे के खिलाफ बहरागोड़ा में छात्रों की हुंकार, जागरूकता रैली निकालकर दिया संदेश

झारखंड कौशल विकास मिशन के तहत सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति का किया आह्वान

  • बाजार क्षेत्र में निकाली गई जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में सोमवार को नशा मुक्ति को लेकर एक प्रभावशाली जागरूकता अभियान चलाया गया। झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के अंतर्गत संचालित निर्माण सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया। मंदिरा सीट के नेतृत्व में निकली यह रैली बहरागोड़ा बाजार के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। छात्र-छात्राएं हाथों में नशा मुक्त समाज का संदेश लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे और नशे के खिलाफ जोरदार नारे लगा रहे थे। रैली के दौरान स्थानीय लोगों से भी नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की गई।

इसे भी पढ़ें : Gua : काशिया पेचा गांव में सोलर जल मीनार के लिए डीप बोरिंग कार्य शुरू, ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

संकल्प सभा में लिया नशा मुक्त समाज बनाने का प्रण

रैली के समापन के बाद सभी प्रतिभागी प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे, जहां एक संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने और लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षकों और संस्थान के प्रतिनिधियों ने युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नशा समाज और युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है, जिससे मिलकर लड़ने की आवश्यकता है। इस अवसर पर ट्रेनर जयंती महतो, अभिमन्यु गोंड, कौशल कुमार, सुषमा कुमारी सहित संस्थान के कई सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!