Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Gua : सीएसआर पहल से 50 बीपीएल बच्चों को मिली शैक्षणिक सामग्री, शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह

गुवा सेल क्लब में आयोजित समारोह में पुस्तकों, कॉपियों और स्कूल बैग का हुआ वितरण

  • ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न संस्थाएं लगातार कर रही हैं पहल

  • सीएसआर योजनाएं सामाजिक विकास और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं

गुवा : गुवा स्थित सेल सीएमएलओ बोकारो स्टील प्लांट की गुवा आयरन माइंस द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में सराहनीय पहल की गई। बुधवार देर शाम गुवा सेल क्लब में आयोजित समारोह में सीएसआर प्रभावित गांवों के 50 बीपीएल कार्डधारी बच्चों के बीच नि:शुल्क शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में यूकेजी से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को पुस्तकें, कॉपियां, स्कूल बैग तथा अन्य आवश्यक स्टेशनरी सामग्री प्रदान की गई। समारोह के मुख्य अतिथि गुवा आयरन माइंस के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार थे। उनके साथ एचआर के महाप्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, महाप्रबंधक आर.के. बंगा, महाप्रबंधक डॉ. टी.सी. आनंद, महाप्रबंधक एस. चौधरी तथा डीजीएम (सीएसआर) अनिल कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों को सामग्री सौंपते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय जाने और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : कुमारडूबी पंचायत में एलआरडीसी का औचक निरीक्षण, योजनाओं की जमीनी हकीकत की जांच

शिक्षा को बताया सफलता की कुंजी, बच्चों को सपने साकार करने की दी प्रेरणा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है और सफलता प्राप्त करने का सबसे प्रभावी माध्यम भी। उन्होंने कहा कि सीएसआर विभाग द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा यह प्रयास समाज के वंचित वर्ग के बच्चों के लिए लाभदायक साबित होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। अन्य अधिकारियों ने भी बच्चों और उनके अभिभावकों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभुक बच्चे, अभिभावक और सेल प्रबंधन के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी और उनमें शिक्षा के प्रति नई ऊर्जा का संचार होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!