Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
खेल

जमशेदपुर फुटबॉल लीग से पहले झारखण्ड सपोर्टिंग क्लब को मिला गोविंदा पति का सहयोग, खिलाड़ियों में बांटी गई जर्सी

जमशेदपुर: आगामी जमशेदपुर फुटबॉल लीग में भाग लेने जा रही झारखण्ड सपोर्टिंग क्लब की टीम के खिलाड़ियों के बीच समाजसेवी गोविंदा पति द्वारा जर्सी सेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

गोविंदा पति ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का संदेश देता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि झारखण्ड सपोर्टिंग क्लब के खिलाड़ी लीग में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

गौरतलब है कि गोविंदा पति का इस टीम के साथ लंबे समय से जुड़ाव रहा है। पूर्व में भी टीम को उनके द्वारा विभिन्न प्रकार का सहयोग प्रदान किया जाता रहा है। खिलाड़ियों और क्लब प्रबंधन ने गोविंदा पति के निरंतर सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे समाजसेवियों के सहयोग से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। जर्सी वितरण कार्यक्रम के दौरान टीम के  प्रबंधक अर्जुन सामंत, कोषाध्यक्ष मंगल टुडू, जोशीलाल मुर्मू, दोगल दिग्गी,खिलाड़ी,  खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!