*चाईबासा में 6 दिसंबर को होगी सीनियर ब्राउन बेल्ट कराटे ग्रेडिंग परीक्षा*

चाईबासा: जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (जेकेएआई) झारखंड, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में 6 दिसंबर 2026, रविवार को सीनियर ब्राउन बेल्ट की एक दिवसीय कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा जेकेएआई चाईबासा ब्रांच के मुख्य कराटे प्रशिक्षण केंद्र संत जेवियर बॉयज स्कूल के ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी।
इस परीक्षा में विभिन्न स्कूलों और कराटे प्रशिक्षण केंद्रों के लगभग 40 कराटेकार हिस्सा लेंगे। परीक्षा के दौरान कराटेकारों की तकनीकी और शारीरिक दक्षता का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें किहोन, काता, कुमीते के साथ शारीरिक और मौखिक परीक्षा भी ली जाएगी।
परीक्षा का संचालन जेकेएआई झारखंड के अध्यक्ष सह मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं परीक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह करेंगे। पंकज कुमार सिंह जापान से ब्लैक बेल्ट छठी डॉन प्राप्त प्रशिक्षक हैं। परीक्षा को सफल बनाने में सेंसाई निरंजन कुमार दास और सेंपाई अंशु विश्वकर्मा सहयोग करेंगे।
इस ग्रेडिंग परीक्षा में संत जेवियर कल्याण केंद्र चाईबासा, संत जेवियर बालक विद्यालय चाईबासा, संत जेवियर लुपंगुटू चाईबासा, संत जेवियर इंग्लिश स्कूल चाईबासा, डीएवी स्कूल चाईबासा और संत विवेका स्कूल चाईबासा के कराटेकार भाग लेंगे।
इस संबंध में जेकेएआई झारखंड के अध्यक्ष सह मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं परीक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा के माध्यम से कराटेकारों के प्रशिक्षण, तकनीक और प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा में सफल होने वाले कराटेकारों को उनके प्रदर्शन के आधार पर अगली बेल्ट के लिए योग्य माना जाएगा।




