कोल्हान

*सेरेंगदा गोलीकांड की बरसी पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, सांसद जोबा माझी ने किया नमन*

चाईबासा: झारखंड अलग राज्य और जल, जंगल, जमीन पर अधिकार की लड़ाई के दौरान 25 नवंबर 1978 को गोइलकेरा प्रखंड के सेरेंगदा में हुए गोलीकांड की बरसी पर बुधवार को शहीद दुबिया होनहागा, सोमनाथ लोमगा और लुपा बुढ़ को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने शहीद स्मारक स्थल पर पारंपरिक रीति-रिवाज से वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीदों के आश्रितों को वस्त्र और खाद्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया।

इसके बाद सेरेंगदा हाट बाजार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा कि झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में सैकड़ों लोगों ने अपनी शहादत दी है। शहीदों का सपना जल, जंगल और जमीन पर स्थानीय लोगों का अधिकार सुनिश्चित करना था। उनके सपनों का झारखंड बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सुदूरवर्ती जंगल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनका हक और अधिकार दिलाने का संघर्ष जारी है।

उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद वन अधिकार अधिनियम लागू हुआ। गोइलकेरा के टाटीबेड़ा में उनके द्वारा सबसे पहले वन पट्टा वितरण की शुरुआत की गई थी। कई लोगों को वन पट्टा मिल चुका है, लेकिन अब भी कई जरूरतमंद इससे वंचित हैं। आने वाले दिनों में योग्य लोगों को भी वन अधिकार दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

सांसद ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए काम किए गए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य का विकास हो रहा है। सरकार की ओर से 200 यूनिट मुफ्त बिजली, मंईयां सम्मान योजना, छात्रवृत्ति और सर्वजन पेंशन योजना सहित कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

सभा को झारखंड आंदोलनकारी सुखदेव हेम्ब्रम, बिरसा मुंडा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया गणेश बोदरा, मुखिया सिकंदर जोंको, ग्रामीण मुंडा जुनास लोमगा और हरीश बोदरा ने भी संबोधित किया।

मौके पर सचिव अघना कंडुलना, बर्धान भुंइया, सिसिलिया कंडायबुरु, विल्सन लोमगा, गुरुचरण हांसदा, रोलेन बरजो, सिलास लोमगा, मनोहर लोमगा, कांडे सिली, रूपसिंह भुंइया, संजीव प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!