कोल्हान

श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर शामिल हुए नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव

चाईबासा: चक्रधरपुर शहर में आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन बुधवार को नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने परम पूज्य मुकुंद कृष्णदेव जी महाराज का आशीर्वाद लिया और कथा श्रवण किया।

नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन शामिल होना उनके लिए परम सौभाग्य की बात है। मुकुंद कृष्णदेव जी महाराज के सान्निध्य और उनके मुखारविंद से सुनाई जा रही कथा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। कथा की मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और नई ऊर्जा मिल रही है।

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने और अच्छे संस्कारों को अपनाने की प्रेरणा भी देती है। ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक भावना, आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है।

सन्नी उरांव ने चक्रधरपुर के सभी धर्मप्रेमी भाइयों, बहनों और बुजुर्गों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचें और मुकुंद कृष्णदेव जी महाराज के श्रीमुख से भागवत कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि पूरे चक्रधरपुर क्षेत्र पर भगवान की कृपा और आशीर्वाद हमेशा बना रहे तथा क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि कायम रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!