कोल्हान

*मौलाना आजाद और विजय सिंह सोय की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि*

चाईबासा: कांग्रेस भवन में बुधवार को महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद तथा सिंहभूम के पूर्व सांसद और पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह सोय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने दोनों विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि मौलाना आजाद ने देश की आजादी, राष्ट्रीय एकता और शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं, विजय सिंह सोय ने सांसद, विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के रूप में सिंहभूम की जनता तथा संगठन की सेवा में अहम भूमिका निभाई। उनका संघर्ष, विचार और जनसेवा हमेशा लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

उन्होंने कहा कि दोनों महान विभूतियों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनके आदर्शों को अपनाकर सामाजिक सद्भाव, आपसी एकता और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव अशरफुल होदा, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, चंद्रभूषण बिरुवा, लेओनार्ड बोदरा, जयकिशन सालबुनियां, उमाशंकर पाड़ेया, कलीम अख्तर, सोंगा बानरा, चंद्रशेखर प्रसाद, सिराम पाड़ेया, राहुल पान, सुशील दास और विनोद खंडाईत सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!