कोल्हान

खूंटी गांव की कालिंदी बस्ती में ग्रामीण परिवारों के बीच बांटे गए दीप, हरे लाल महतो ने साझा की दीपावली की खुशियां

चौका: दीपावली की खुशी तभी सार्थक है, जब समाज के हर घर और हर आंगन में रोशनी पहुंचे। इसी भावना के साथ चौका स्थित खूंटी गांव की कालिंदी बस्ती में ग्रामीण परिवारों के बीच दीपों का वितरण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करते हुए उनके घरों को रोशन करने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर कहा गया कि प्रयास है कि दीपावली के पावन पर्व पर हर घर में दीप जले, हर आंगन रोशन हो और हर चेहरे पर त्योहार की मुस्कान दिखाई दे। ग्रामीण परिवारों के बीच अपनों की तरह समय बिताकर उनके साथ खुशियां बांटने से मन को बेहद प्रसन्नता हुई।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के बीच दीप वितरित किए गए और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। आयोजन में स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मौके पर चौका मंडल अध्यक्ष चामू राम भुईयां, महामंत्री धनंजय मंडल, युधिष्ठिर महतो, झाबरी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि माधव सिंह मुंडा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोतीलाल कुमार, शंभू कालिंदी, वन बिहारी महतो, रामप्रसाद महतो, उमा पदो महतो, परितोष महतो सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे एवं खुशियों की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!