कोल्हान

*भाजपा ओबीसी और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों का चाईबासा में स्वागत*

चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बाजपेयी महतो एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज मंगलवार को चाईबासा स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर दोनों प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत और अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू ने प्रदेश से आए दोनों पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत पर निर्भर करती है। उन्होंने जिले में पार्टी की गतिविधियों को और सक्रिय बनाने तथा सभी मोर्चों को आपसी समन्वय के साथ काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बाजपेयी महतो ने संगठन में पिछड़ा वर्ग की भागीदारी और मोर्चा के कार्यों को गांव एवं पंचायत स्तर तक पहुंचाने के विषय पर चर्चा की। वहीं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने युवाओं को संगठन से जोड़ने, उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने पर जोर दिया।

पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने भी संगठनात्मक एकता और कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए पार्टी की गतिविधियों को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर अपनी बात रखी।

बैठक में जिला महामंत्री भूषण पाठ पिंगुवा, हेमंत केसरी, रंजन प्रसाद, अनूप प्रसाद, बिरजू रजक, प्रताप कटियार महतो, पिंटू प्रसाद, दुनिया कुंभार, हर्ष रवानी और अनंत सायनम सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश से आए पदाधिकारियों के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!