कोल्हान

बड़ा भूमरी में लक्ष्मी पूजा पर रंगोली एवं अल्पना प्रतियोगिता आयोजित, महिलाओं और बालिकाओं ने दिखाई प्रतिभा

पोटका: बजरंगबली एवं मां लक्ष्मी कमेटी, बड़ा भूमरी की ओर से लक्ष्मी पूजा के अवसर पर सोमवार को रंगोली एवं अल्पना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

रंगोली प्रतियोगिता में स्वीटी मंडल ने प्रथम, नीतू मंडल ने द्वितीय तथा जूली मंडल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, अल्पना प्रतियोगिता में मैना मंडल प्रथम, खुशी मंडल द्वितीय और शिल्पी मंडल तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि डॉ. अनुप मंडल एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेत्री सीमा मंडल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. अनुप मंडल ने कहा कि उनके जन्मदिन के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रोत्साहित करना उनके लिए गौरव का पल है। ग्रामीणों द्वारा आमंत्रित किए जाने पर उन्होंने स्वयं को भाग्यशाली बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं से जुड़ने, उनकी छिपी प्रतिभा को सामने लाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाता है।

कार्यक्रम में हरपति मंडल, प्राणकिशन मंडल, लखी मंडल, चितरंजन मंडल, मृगांक मंडल, तरुण मंडल, अमर मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे। प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!