*ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपा ने बांटी मिठाई*
*पोस्ट ऑफिस चौक पर मिष्ठान वितरण के साथ आतिशबाजी कर मनाई खुशी, शंभू हाजरा ने कहा- अनुसूचित जाति समाज के लिए गौरव का क्षण*

चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी और पूर्व सांसद ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने पर मंगलवार को चाईबासा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शंभू हाजरा के नेतृत्व में पोस्ट ऑफिस चौक पर 11 किलो मिठाई बांटी गई और आतिशबाजी की गई। इस दौरान राहगीरों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बांटकर नियुक्ति पर प्रसन्नता जताई गई।
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। नेताओं ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज से आने वाले एक समर्पित कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण संवैधानिक जिम्मेदारी मिलना समाज के लिए सम्मान की बात है।
जिला अध्यक्ष शंभू हाजरा ने कहा कि ब्रज मोहन राम की नियुक्ति पूरे अनुसूचित जाति समाज के लिए गर्व और खुशी का अवसर है। उन्होंने कहा कि ब्रज मोहन राम ने संगठन में अपनी कार्यक्षमता, समर्पण और अनुभव के बल पर पहचान बनाई है। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और संगठनात्मक कार्यों में उनकी भूमिका कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर उनकी नियुक्ति से समाज के लोगों में नई उम्मीद जगेगी।
शंभू हाजरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी समाज के विभिन्न वर्गों को आगे बढ़ाने और उन्हें उचित प्रतिनिधित्व देने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने कहा कि ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाया जाना सामाजिक भागीदारी और कार्यकर्ताओं के सम्मान का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भाजपा में मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा रखने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। यह नियुक्ति अनुसूचित जाति समाज के लिए गौरव का विषय है।
कार्यक्रम में जिला भाजपा उपाध्यक्ष अजीत सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य संजीव राय, सतीश पुरी, प्रताप कटिहार महतो, जयकिशन बिरुली, चंदन झा, रंजन प्रसाद, सनी पासवान, राकेश बबलू शर्मा, पवन शर्मा, बिरजू रजक, राम अवतार राम, रवि, कामेश्वर विश्वकर्मा, राकेश पोद्दार, मनोज आजाद, संजय राम पुरी, जगदीश निषाद, हर्ष रवानी, हेमंत केसरी, तीर्थ जमुदा, अमरेश प्रधान, अनंत सयनम, अनंत सिंह, हेमंती विश्वकर्मा, मृदुला निषाद, सुशीला पूर्ति, रोहित दास, मोटू करवा, साहिल करवा, कृष्णा करवा, अंतू करवा, प्रिंस करवा, मनीष करवा, मिथुन करवा, विश्वनाथ मुखी, चांद करवा और शुभम कुमार सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।




