कोल्हान

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के रक्तदान शिविर में 125 यूनिट रक्त संग्रह, ‘सेवा मेरा योगदान’ का दिया संदेश

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से शुक्रवार को साकची स्थित बसंत टॉकीज के सामने भाजपा मोर्चा कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम के नेतृत्व में आयोजित शिविर में युवाओं, महिलाओं समेत समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में कुल 125 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा शामिल हुए। अतिथियों ने शिविर का निरीक्षण कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का पुनीत कार्य है और जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समाज के अधिक से अधिक लोगों को ऐसे सेवा कार्यों में आगे आना चाहिए।

आयोजन में सामाजिक समरसता और सेवा भावना का संदेश भी देखने को मिला। सिख समाज एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रतिनिधियों ने शिविर को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान गुंजन यादव, दिनेश कुमार, संजीव सिंह, राजीव सिंह, बबुआ सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, भगवान सिंह, अमरजीत सिंह, चंचल सिंह, रणजीत सिंह, जसवीर सिंह ‘बद्री’, सुखदेव सिंह ‘मल्ली’, गुरदीप सिंह ‘काके’, कुलवंत सिंह ‘बंटी’, साकची गुरुद्वारा के प्रधान हरविंदर सिंह मंटू, संजीत चौरसिया, काजू सांडिल, आलोक वाजपेयी, युवराज सिंह, कुमार अभिषेक, मोहम्मद दाऊद, तौसीफ अहमद खान, रॉकी सिंह, दलजीत सिंह एवं मुन्ना खान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शिविर के सुचारू संचालन और अधिकाधिक रक्तदान सुनिश्चित कराने में जोगिंदर सिंह जोगी, मंजीत सिंह गिल, रविंदर सिंह रिंकू, बलबीर सिंह बबलू एवं अमरदीप सिंह भाटिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने सफल आयोजन के लिए सभी रक्तदाताओं, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और शहरवासियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता से जुड़े ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!