कोल्हान

*चक्रधरपुर रॉयल्स और जगन्नाथपुर टाइगर्स की जीत, सेमीफाइनल की दावेदारी मजबूत* 

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे पश्चिमी सिंहभूम टी-20 लीग-2026 के तहत शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में चक्रधरपुर रॉयल्स ने चाईबासा चैलेंजर्स को 13 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे मैच में जगन्नाथपुर टाइगर्स ने सारंडा वारियर्स को सात विकेट से पराजित किया। दोनों टीमों ने सेमीफाइनल के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में चाईबासा चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर चक्रधरपुर रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। रॉयल्स ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 247 रन बनाए। ओजस वर्धन ने सात चौके और पांच छक्के की मदद से 78 रन बनाए। डेविड सांगा ने नाबाद 43, शिवम पटेल ने 34, हर्ष कुमार ने 31 और कप्तान श्रेष्ठ ने 28 रन बनाए। चाईबासा की ओर से हृतिक सेठ, फैजानुल रहमान, रवि शर्मा, हर्ष राणा और एमोस एक्का ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए चाईबासा चैलेंजर्स की टीम नौ विकेट पर 234 रन ही बना सकी। हर्ष राणा ने 59, आदित्य सिंह ने 44 और राहुल महतो ने 38 रन बनाए। चक्रधरपुर की ओर से महेश सुलेंद्र दास ने तीन, हर्ष कुमार और करण कुमार ने दो-दो विकेट लिए। ओजस वर्धन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें चाईबासा नगर पर्षद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने पुरस्कार दिया।

दूसरे मैच में सारंडा वारियर्स की टीम 18.2 ओवर में 103 रन पर सिमट गई। अंकित शर्मा ने 26, कुमार करण ने 18 और बालकृष्णा ने 12 रन बनाए। जगन्नाथपुर की ओर से ए पवन कुमार ने तीन विकेट लिए। अमित दास, प्रकाश सीट और रौशन कुमार ने दो-दो विकेट लिए।

जवाब में जगन्नाथपुर टाइगर्स ने 11.5 ओवर में तीन विकेट पर 104 रन बनाकर मैच जीत लिया। डेविड सागर मुंडा ने नाबाद 45 और रौशन ने 25 रन बनाए। सारंडा की ओर से प्रतिक रंजन ने दो और अंकित शर्मा ने एक विकेट लिया। ए पवन कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें मैच रेफरी विनोद खुल्लर ने पुरस्कार दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!