Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
आदित्यपुरसरायकेलासरायकेला खरसावाँस्वास्थ्य एवं चिकित्सास्वास्थ्य जागरूकता

आदित्यपुर में स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत आयुष स्वास्थ्य जांच शिविर, 80 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल परिसर में आयोजित शिविर में रक्तचाप और ब्लड शुगर की जांच, जरूरत के अनुसार दवाओं का वितरण

आदित्यपुर/सरायकेला-खरसावां: स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम-2026 के तहत जिला आयुष समिति के तत्वावधान में बुधवार को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, आदित्यपुर में आयुष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग के कर्मियों एवं उनके परिजनों सहित कुल 80 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. सैफी, डॉ. श्वेता सुषमा, डॉ. प्रभा महतो एवं डॉ. शैलेश कुमार ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान रक्तचाप, ब्लड शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई तथा जरूरत के अनुसार दवाओं का वितरण किया गया। शिविर का उद्घाटन अधीक्षण अभियंता ए.के. जायसवाल एवं कार्यपालक अभियंता शिव कुमार दिनकर ने किया। इस अवसर पर लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली के लिए आयुष पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर के दौरान योग प्रशिक्षक रमानाथ महतो एवं सस्ती महतो ने योग सत्र आयोजित कर प्रतिभागियों को विभिन्न योगाभ्यास कराए तथा नियमित योग के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आशा कुमारी, रमा मिंज, संध्या पूर्ति, माधवी पूर्ति एवं मिशेल गुड़िया (सहिया) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!