Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
जमशेदपुर

जमशेदपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका सम्मानित, बच्चों के बीच बांटी गई मिठाइयां

घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में कीताडीह आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ कार्यक्रम, केंद्र सरकार की योजनाओं की भी हुई चर्चा

जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के अवसर पर प्रदेश के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघीडीह मंडल के अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में कीताडीह आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका लक्ष्मी सिन्हा और सहायिका रानी दीदी को शॉल ओढ़ाकर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच चॉकलेट, लड्डू और मिठाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मंडल कार्यक्रम संयोजक सह मंडल सदस्यता प्रभारी अशोक मिश्रा, मंडल महामंत्री धीरज सिंह (मुन्ना), मंडल उपाध्यक्ष गौरीशंकर सिंह शेरा, सक्रिय एवं वरिष्ठ सदस्य ज्ञानेंद्र कुमार सिंह (ज्ञानी सिंह), कुणाल पांडेय, राजकुमार दुबे, विवेक समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अपने विचार रखे। सहायिका रानी दीदी ने आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ी अपनी समस्याओं को साझा करते हुए उज्ज्वला योजना, शौचालय, जनधन खाता और मुफ्त राशन जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख किया और कहा कि इन योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों को विभिन्न स्तरों पर लाभ मिला है। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका के योगदान की सराहना करते हुए उनके सम्मान को सेवा संकल्प अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!