Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
चाईबासापश्चिमी सिंहभूममनोहरपुर

मनोहरपुर के समीज आश्रम पहुंचे उपायुक्त मनीष कुमार, सपरिवार किया भ्रमण; पर्यटन सुविधाओं और पुल की स्थिति का लिया जायजा

स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश, पुल की शीघ्र मरम्मत कराने को कहा

मनोहरपुर: पश्चिमी सिंहभूम के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने सपरिवार मनोहरपुर प्रखंड स्थित प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थल समीज आश्रम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम परिसर और आसपास के क्षेत्र में उपलब्ध पर्यटकीय सुविधाओं का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण

भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने आश्रम परिसर की स्वच्छता, पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा स्थल की समग्र व्यवस्था का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि समीज आश्रम प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक आस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है। ऐसे पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है।

आश्रम के समीप पुल की स्थिति का लिया जायजा

उपायुक्त ने समीज आश्रम के समीप स्थित पुल का भी निरीक्षण किया। पुल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए उन्होंने संबंधित कार्यपालक अभियंता को आवश्यक मरम्मती कार्य शीघ्र कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि पुल की मरम्मत का कार्य गुणवत्ता के साथ प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र में आवागमन सुगम और सुरक्षित बना रहे।

पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि समीज आश्रम एवं आसपास के क्षेत्र में पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाए।

उन्होंने स्थल की प्राकृतिक एवं धार्मिक महत्ता को संरक्षित रखते हुए क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं को विकसित करने की दिशा में भी आवश्यक पहल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!