Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpur

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा घाघीडीह मंडल ने किया नमन

जमशेदपुर। भाजपा घाघीडीह मंडल की ओर से गुरुवार को कीताडीह स्थित मंडल कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों एवं सिद्धांतों को याद किया।

मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नगला चंद्रभान गांव में हुआ था। उनके विचारों और अंत्योदय की अवधारणा का भारतीय राजनीति एवं सामाजिक चिंतन में महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि उनकी जयंती को देश में अंत्योदय दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

मंडल महामंत्री धीरज सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख विचारकों में शामिल थे तथा भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापकों में से एक थे। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास और कल्याण पर विशेष जोर दिया। 11 फरवरी 1968 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में परिस्थितियों में उनका निधन हुआ था।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री धीरज सिंह, रमेश कुशवाहा, उपाध्यक्ष गौरीशंकर सिंह, रमेश हांसदा, वार्ड सदस्य शबनम पूर्ति, रघुनंदन शर्मा, ज्ञानेंद्र शर्मा, अशोक मिश्रा और सुन्नी सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!