कोल्हान

सोनू हत्याकांड का चार दिनों में उद्भेदन, पिस्टल के साथ आरोपी विशाल गिरफ्तार

आदित्यपुर पुलिस ने सतबोहिनी-जमालपुर में हुए सोनू कुमार हत्याकांड का चार दिनों के भीतर उद्भेदन करते हुए मृतक के दोस्त विशाल कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, सिगरेट मांगने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद आरोपी ने सोनू को गोली मार दी थी।

सरायकेला के एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने आदित्यपुर थाना परिसर में पत्रकारों को बताया कि 9 नवंबर की शाम सोनू और विशाल साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान सिगरेट को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने पर विशाल ने कमर से पिस्टल निकालकर सोनू को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी डिमना चौक पहुंचा और वहां से बस पकड़कर बिहार के शेरघाटी चला गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर उसकी तलाश शुरू की। शुक्रवार को शेरघाटी से वापस लौटने की सूचना मिलने पर पुलिस ने सापड़ा पुल के पास घेराबंदी कर विशाल को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

छापेमारी टीम में आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक कार्तिकेय सिंह, असलम अंसारी, राजेन्द्र कुमार, सुनील सिंह, हिरालाल कुमार, अमीश कुमार, विक्रमादित्य पाण्डेय, विश्वजीत कुमार तिवारी और टाइगर मोबाइल के आरक्षी नीतीश कुमार शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!