कोल्हान

*झामुमो जिला समिति की बैठक में छह प्रस्ताव पारित, सभी प्रखंडों का दौरा करेगी पार्टी*

चाईबासा: झारखंड मुक्ति मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति की आपात बैठक जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार, जनता की समस्याओं के समाधान और अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कुल छह प्रस्ताव पारित किए गए।

जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने बताया कि जिला स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से बातचीत की जाएगी। इसके अलावा झामुमो जिला समिति सभी प्रखंडों का दौरा करेगी और वहां की समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान के लिए पहल करेगी।

बैठक में जिले में झारखंड विरोधी, आदिवासी विरोधी मानसिकता रखने वाले, कर्तव्यहीन और भ्रष्ट अधिकारियों की सूची तैयार कर मुख्यमंत्री को सौंपने का निर्णय लिया गया। साथ ही सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत निर्धारित समय सीमा में आम जनता का काम नहीं करने वाले सरकारी पदाधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई।

बैठक में नोवामुंडी प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा झामुमो जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज लागुरी और जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी के साथ हुई घटना पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा थानों में झारखंड विरोधी और आदिवासी विरोधी मानसिकता रखने वाले पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती नहीं करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

टोंटो थाना प्रभारी धनंजय सिंह द्वारा बुधराम लागुरी के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले पर सोनाराम देवगम ने कहा कि मंत्री दीपक बिरुवा ने पुलिस अधीक्षक से बातचीत कर थाना प्रभारी को हटाने का निर्देश दिया था। एसपी ने दीपावली के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि झामुमो किसी भी अधिकारी के अनुचित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगा।

बैठक में जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी, दीपक कुमार प्रधान, मुजाहिद अहमद, बिश्वनाथ बाड़ा, मनोज लागुरी, मिथुन गागराई, कांडे तिउ, वंदना उरांव, जीतू बारी, अविषेक कुमार सिंकु, संदेश सरदार, निसार हुसैन (डोगर), मोनिका बोयपाई, मन्नाराम कुदादा और प्रेम मुंडरी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!