कोल्हान

गोवर्धन पूजा की भक्ति में डूबा बांगो गांव, 10 हजार श्रद्धालुओं ने किए भगवान गिरिधारी के दर्शन

जादूगोड़ा। पोटका प्रखंड अंतर्गत बांगो गांव स्थित गिरिधारी मंदिर में बुधवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर भक्तिमय वातावरण में गिरिधारी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान पारंपरिक पुरोहितों ने विधि-विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कराई। धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय विधायक संजीव सरदार भी शामिल हुए। भक्तों ने भगवान को 56 प्रकार के भोग अर्पित कर सुख-समृद्धि और राज्य की खुशहाली की कामना की।

पूजा के बाद मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गिरिधारी मंदिर की परिक्रमा की तथा अन्न और गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर रोली, चावल, खीर, बताशा, जल, दूध, पान, शेखर और फूल आदि से पूजा-अर्चना की।

मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘गोवर्धन महाराज की जय’ के जयकारों से गूंजता रहा।

गिरिधारी महोत्सव के सफल आयोजन में मंदिर कमिटी के तापस कुमार गोप, नारायण गोप, नवदीप गोप, धनंजय गोप, यदु पति गोप, किरण गोप, अभिरथ गोप, रथ किशोर गोप, अश्वनी गोप, संतोष उरांव (पूर्व मुखिया), डॉ. असित गोप, प्रवीण गोप, सिदेश्वर गोप, उज्ज्वल गोप, प्रभु कुमार, सुजय गोप, आलोक नाथ, हितेश गोप, धीरज गोप, भरत गोप, दीपांशु गोप, त्रिलोक गोप समेत अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!