कोल्हान

टाटानगर स्टेशन के पास दर्दनाक सड़क हादसा, सोपोडेरा के मोंटी की मौत, दोस्त राहुल घायल

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सोपोडेरा निवासी मोंटी की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त राहुल घायल हो गया। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। हादसे में युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। वहीं, सोपोडेरा इलाके में भी शोक का माहौल है।

बड़े वाहन की चपेट में आए दोनों युवक

मिली जानकारी के अनुसार, मोंटी अपने दोस्त राहुल के साथ टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास मौजूद था। इसी दौरान दोनों एक बड़े वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में मोंटी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि राहुल को भी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों ने मोंटी को मृत घोषित किया

घटना के बाद राहुल को खासमहल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वहीं, मोंटी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हैदराबाद में काम करता था मोंटी, छुट्टी में आया था घर

बताया जाता है कि मोंटी हैदराबाद में रहकर काम करता था। दुर्गा पूजा की छुट्टी में वह अपने घर सोपोडेरा आया हुआ था। परिवार के साथ त्योहार की खुशियां मनाने घर लौटे युवक की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में त्योहार की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे में शामिल वाहन की पहचान करने और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, दुर्घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!