कोल्हान

राजनगर मोड़ पर अवैध गिट्टी लदा हाइवा जब्त, खान निरीक्षक की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को खान निरीक्षक ने वाहन जांच अभियान के दौरान राजनगर मोड़ के समीप अवैध रूप से गिट्टी लदे एक हाइवा को जब्त किया। जब्त वाहन का पंजीकरण संख्या JH05DV9174 है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए हाइवा को सरायकेला थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपायुक्त सरायकेला-खरसावां नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध भंडारण और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार वाहन जांच की जा रही है।

इसी अभियान के दौरान खान निरीक्षक ने राजनगर मोड़ के समीप जांच के क्रम में गिट्टी लदे हाइवा को पकड़ा। जांच के दौरान वाहन को जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए सरायकेला थाना को सौंप दिया गया।

प्रशासन की ओर से मामले में अग्रेतर जांच एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखने की बात कही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!