Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
सरायकेला खरसावाँ

सरायकेला के ओल्ड एज होम में स्वास्थ्य शिविर, 28 बुजुर्गों की हुई जांच

निःशुल्क आयुर्वेदिक-होम्योपैथिक दवाओं का वितरण, योगाभ्यास के जरिए स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया गया जागरूक

सरायकेला: जिला संयुक्त औषधालय, सरायकेला की ओर से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को ओल्ड एज होम में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का संचालन डॉ. मोनालिशा पंडित दास के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान कुल 28 बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

निःशुल्क दवाओं के साथ BP और शुगर की जांच

स्वास्थ्य जांच के दौरान आवश्यकता के अनुसार बुजुर्गों को आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक औषधियों का निःशुल्क वितरण किया गया। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की भी जांच की गई।

शिविर में चिकित्सकीय परामर्श के साथ बुजुर्गों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए भी प्रेरित किया गया।

योगाभ्यास के जरिए स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

स्वास्थ्य जांच के बाद बुजुर्गों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से योगाभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगाभ्यासों के साथ इसके महत्व और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले लाभों की जानकारी दी।

शिविर के संचालन में तीन सहियाओं और तीन योग प्रशिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ये लोग रहे मौजूद

शिविर में चिकित्सक के रूप में डॉ. मोनालिशा पंडित दास, योग प्रशिक्षक दिनेश कुमार अग्रवाल, सुषमा महतो एवं सुषमा कुमारी तथा सहिया बैजंती होनगा, सावित्री खंडायत एवं सुकुरमुनी हेम्ब्रम उपस्थित रहीं।

जिला संयुक्त औषधालय की ओर से बताया गया कि इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच, योग और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!